लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर गाय बचाओ- किसान बचाओ पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौशाला कत्लगाह में तब्दील हो गईं हैं। चारा पानी का प्रबंध न होने के चलते गौमाता तड़प तड़प कर दम तोड़ रहीं हैं। पूरे सूबे की गौशालाएं हिटलरी नाजी कैम्पों में तब्दील हो गयी हैं, जहां गौहत्या हो रही है।
योगी सरकार पर आरोप लगाया गौसंरक्षण नहीं गौहत्या कर रही है। प्रदेश भर से आ रही खबर दिल दहला देती है। योगी आदित्यनाथ को गौहत्या का प्रयाश्चित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भगवा रंग त्याग और समर्पण का प्रतीक है योगी आदित्यनाथ उसे कलंकित कर रहे हैं। उन्होने कहा कि योगी जी यह भगवान श्रीकृष्ण का देश है और यहां गाय की दुर्दशा हो रही है, गायें मारी जा रही हैं।
मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से महज चन्द किमी दूर बदतर हालात में गौशालाएं हैं, जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। योगी जी सिर्फ गाय के नाम पर बातें करते हैं,सच्चाई ठीक इसके विपरीत है यदि राजधानी का ये हाल है, तो अन्य जनपदों की हालत समझी जा सकती है। जिसको लेकर यूपी कांग्रेस कल से बुंदेलखंड में गोवंश और किसानों की दुर्दशा को लेकर ’गाय बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा’ करने जा रही है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, प्रदेश महामंत्री विवेकानंद पाठक मोहित पांडे, विश्व विजय सिंह सुरेंद्र राजपूत, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन मनोज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।