लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सैनिक प्रकोष्ठ ने सरोजनी नगर स्थित न्यू रहीमाबाद कॉलोनी में सदस्यता का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुसुम सिंह एवं सूबेदार आरके सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार व पूर्व नौसेना अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
अजय कुमार ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना, संबंधी विभाग से शीघ्र संपर्क कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों, व्यापारियों महंगाई व पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा भी की सैकड़ो लोगों को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। इस कार्यक्रम में फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस के सिंह(प्रदेश महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ) योगेश पांडे (प्रदेश प्रमुख महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ) पंकज मिश्रा ,के के त्रिपाठी, डॉ प्रदीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।